मनीला में मोदी ने पहनी फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक गाला डिनर में छाए, रामायण देखकर बोले-'यही है हमारी साझी विरासत'

फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में यह डिनर आयोजित किया गया था, जिसमें 49वें आसियान (ASEAN) और उससे जुड़े शिखर सम्मेलनों में शामिल होने आए गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस द्वारा आयोजित एक गाला डिनर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने फिलीपींस की पारंपरिक औपचारिक पोशाक पहनी हुई थी। यह डिनर फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। इसमें 49वें आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ) और उससे जुड़े शिखर सम्मेलनों में आए मेहमान शामिल हुए। सम्मेलन की थीम 'नेविगेटिंग द फ्यूचर' (भविष्य की राह तय करना) थी।

pm modi in philipines

पीएम मोदी ने पहनी फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक

इस कार्यक्रम के लिए, प्रधानमंत्री ने 'बारोंग तागालोग' (Barong Tagalog) पहना था, जो राष्ट्रपति मार्कोस और अन्य नेताओं की पोशाक जैसा ही था। यह फिलीपींस की राष्ट्रीय पोशाक और वहां पुरुषों के लिए आधिकारिक औपचारिक परिधान है।

End of Feed