PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के बाद शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। अबू धाबी एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई।
अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी
कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ऊर्जा, खार्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इस दौरान एक ऐतहासिक व्यापार समझौते की प्रगति पर भी समीक्षा की जाने की संभावना है।
भारत-यूएई के बीच साझेदारी मील का पत्थर
पीएम मोदी की यात्रा से कुछ घंटै पहले यूएई ने भारत-यूएई के बीच संबंधों पर प्रतिक्रिय दी है। यूएई की ओर से कहा गया है कि भारत के साथ उसकी आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ गैर- तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
बुर्ज खलीफा पर दिखी भारत-यूएई की दोस्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के UAE की आधिकारिक यात्रा से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा ने कल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंग प्रदर्शित किए। इस दौरान भारत और यूएई के बीच दोस्ती भी दिखाई गई।
