अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी; कृषि, खनन, तेल और गैस सप्लाई पर समझौता संभव, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एजीज़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तहत अर्जेंटीना के लिए रवाना हुए थे।

PM Modi Arrives At Argentina: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स के एजीज़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गणराज्य के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, कृषि, खनन, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश, तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना साझेदारी को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

End of Feed