याद वाशेम के होलोकॉस्ट में पीड़ितों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, हिटलर के नरसंहार में मारे गए थे 60 लाख यहूदी

यरूशलम स्थित याद वाशेम हिटलर की नाजी फौज के नरसंहार में मारे गए यहूदियों का आधिकारिक स्मारक है। इसे 1953 में निर्मित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नाजी फौज एवं उसके सहयोगियों ने करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की। इन मारे गए लोगों की याद में यह स्मारक बनाया गया है।

PM Modi at Holocaust Memorial : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को याद वाशेम स्थित होलोकॉस्ट पहुंचे और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। यरूशलम स्थित याद वाशेम हिटलर की नाजी फौज के नरसंहार में मारे गए यहूदियों का आधिकारिक स्मारक है। इसे 1953 में निर्मित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नाजी फौज एवं उसके सहयोगियों ने करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की। इन मारे गए लोगों की याद में यह स्मारक बनाया गया है।

PM Modi Israel visit

इजरायल के दो दिन के दौरे पर हैं पीएम मोदी।

यरूशलम में पीएम मोदी ने देखी प्रदर्शनी

स्मारक के भीतर 'हॉल ऑफ रिमेंबरेंस' में पीएम मोदी ने श्रद्धापूर्वक पीड़ितों को नमन किया और नेतन्याहू के साथ शांत भाव के साथ खड़े रहे। इस दौरान कद्दिश का पाठ होता रहा। यहां होलोकॉस्ट हिस्ट्री म्यूजियम, द हॉल ऑफ नेम्स और चिल्ड्रेन मेमोरियल भी है। होलोकॉस्ट आने स पहले पीएम मोदी ने यरूशलम में एक प्रदर्शनी देखी। इस प्रदर्शन में प्रौद्योगिकी, एआई, क्वांटम, स्वास्थ्य अन्य क्षेत्रों में इजरायल की तरक्की एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

End of Feed