G7 Summit: पीएम मोदी और जर्मन चांसलर की अहम मुलाकात, ट्रांजिट वीजा और रक्षा समेत इन मुद्दों पर बनी सहमति

PM Modi German Chancellor Meeting: फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। भारत-जर्मनी राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हुई इस बैठक में रक्षा सहयोग के रोडमैप और भारतीयों के लिए जर्मनी ट्रांजिट वीजा छूट को मंजूरी दी गई।

PM Modi German Chancellor Meeting: फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और जर्मनी के रिश्तों को एक नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर (India Germany Strategic Partnership) फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक बेहद अहम द्विपक्षीय बैठक की। इस साल दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ रही नजदीकी को साफ दर्शाती है।

PM Modi German Chancellor Meeting

जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मिले पीएम मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज

यह बैठक इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि साल 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की नई रफ्तार पर खुशी जाहिर की।

End of Feed