हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान... PM मोदी ने जब ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात

PM Modi in Johannesburg: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की तथा दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अल्बनीज से मुलाकात की।

PM Modi Anthony Albanese

पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से की मुलाकात (फोटो साभार: @MEAIndia)

अल्बनीज ने आतंकी हमले पर जताया दुख

अल्बनीज ने दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले और सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर दुख जताया, जिसमें कई भारतीय मारे गए थे। अल्बनीज ने कहा, ‘‘हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है, और हमारे रिश्ते बहुत मजबूत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम आर्थिक संबंधों को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। हमारे रक्षा और सुरक्षा संबंधों की प्रगति भी काफी अहम हैं।’’

End of Feed