40 साल बाद न्यूजीलैंड जाएंगे भारतीय प्रधानमंत्री, इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया तक दिखेगा PM मोदी का कूटनीतिक जलवा; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

PM Modi Three Naition Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों-इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण इंडो-पैसिफिक दौरे पर रहेंगे। इस 6 दिवसीय यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

PM Modi Three Naition Visit: बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत अपनी विदेश नीति और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से 11 जुलाई तक इंडो-पैसिफिक (Indo Pacific Tour 2026) क्षेत्र के तीन प्रमुख देशों—इंडोनेशिया (PM Modi Indonesia Visit), ऑस्ट्रेलिया (PM Modi Australia Visit) और न्यूजीलैंड (PM Modi New Zealand Visit) के बेहद महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे।

PM Modi Foreign Visit

PM मोदी का 6 दिवसीय विदेश दौरा (फाइल फोटो)

इस छह दिनों की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बातचीत, व्यापारिक समझौते और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात इस पूरे दौरे का मुख्य केंद्र बिंदु होंगे। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली लौटेंगे।

End of Feed