PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा फास्ट पेट्रोल वेसल 'PS LESPWAR' ;मेड इन इंडिया पोत से मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स में हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सेशेल्स को छह एम्बुलेंस,10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं भी भेंट कीं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता सेशेल्स के विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा ढांचे को सशक्त बनाने में मदद करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स में हैं। यहां आज उन्होंने सेशेल्स के तटरक्षक बल (Seychelles Coast Guard) को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (Fast Patrol Vessel)'PS LESPWAR' सौंपा। इस मौके पर सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे।

PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा फास्ट पेट्रोल वेसल।

PM मोदी ने सेशेल्स को सौंपा फास्ट पेट्रोल वेसल। (फोटो- @narendramodi)

सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देगा PS LESPWAR

विक्टोरिया स्थित कोस्ट गार्ड बेस पर आयोजित समारोह में दोनों नेताओं ने पोत के औपचारिक हस्तांतरण में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह पोत सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती देगा और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों के रक्षा सहयोग को और गहरा करेगा।

End of Feed