'मुझे उम्मीद है कि मेरे वहां पहुंचने से पहले ही...', मार्क कार्नी ने दिया PM मोदी को Canada आने का न्योता तो क्या बोले प्रधानमंत्री?

PM Modi In G7 Summit: फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को आगे बढ़ाने और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में मुक्त व्यापार समझौते (FTA/CEPA) को लेकर बातचीत तेज करने पर जोर दिया गया। भारत और कनाडा ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, ऊर्जा सुरक्षा और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

PM Modi In G7 Summit: फ्रांस में चल रही जी 7 समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को कनाडा आने का न्योता दिया। हालांकि, न्योता स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने एक मजेदार बात कही। उन्होंने कहा वह इस साल कनाडा का दौरा करने के लिए पूरा प्रयास जरूर करेंगे। हालांकि, कोशिश रहेगी कि मेरे कनाडा पहुंचने से पहले ही दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को पूरी तरह अंतिम रूप दे दिया जाए।

pm modi meets canada pm

जी 7 समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से की बातचीत। ANI

बता दें कि भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कनाडाई पीएम से कहा, "दोनों देश, मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बेहद उत्सुक हैं। चूंकि आपने मुझे कनाडा आने का निमंत्रण दिया है, इसलिए मैं इस साल वहां आने का प्रयास करूंगा।"

End of Feed