1993 के बाद स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, रोटी-नमक और 'वंदे मातरम' के साथ स्वागत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नीस में द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे (14-16 जून) के लिए ब्रातिस्लावा पहुंचे। उन्होंने फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम के उद्घाटन में भी भाग लिया।

PM Modi Slovakia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण के लिए स्लोवाकिया पहुंचे हैं, जहां वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से बातचीत करेंगे और व्यापारिक नेताओं से भी संपर्क साधेंगे। पीएम मोदी 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद स्लोवाकिया का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। रविवार रात स्लोवाकिया की राजधानी पहुंचने के बाद X पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों की उम्मीद है।"

दो दिन के दौरे के लिए ब्रातिस्लावा पहुंचे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नीस में द्विपक्षीय वार्ता करने के बाद प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे (14-16 जून) के लिए ब्रातिस्लावा पहुंचे। उन्होंने फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम के उद्घाटन में भी भाग लिया। विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में बताया, होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाक गणराज्य के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने किया और आतिथ्य सत्कार, सम्मान और सद्भावना के प्रतीक के रूप में रोटी और नमक से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

End of Feed