PM मोदी ने ट्रंप के समक्ष नाविकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- अगर भारत पर हमला हुआ तो...; बड़ी बातें

India US Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच होर्मुज सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।

ेIndia US Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान, दोनों नेताओं के बीच होर्मुज सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान, पीएम मोदी ने ट्रंप का आभार जताते हुए कहा, ''पश्चिम एशिया में शांति के प्रयासों में प्रगति के लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।''

PM मोदी ने ट्रंप के समक्ष नाविकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- अगर भारत पर हमला हुआ तो...; बड़ी बातें

'भारतीय नाविकों की सुरक्षा अहम'

ट्रंप के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दी कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा बेहद अहम है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि डील में नाविकों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा, ''हमने हमेशा कहा है कि नेविगेशन की आजादी सुनिश्चित होनी चाहिए और हमें इस पर जोर भी देना चाहिए। लाखों भारतीय नाविक दुनिया के अलग-अलग समुद्रों में समुद्री व्यापार के सेक्टर में काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उनकी सुरक्षा बेहद अहम है... मुझे भरोसा है कि (ईरान के साथ) डील में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उसको प्राथमिकता मिलेगी। मैं एक बार फिर पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के आपके प्रयासों का अभिनंदन करता हूं।''

End of Feed