'हमारी मित्रता 'शुगर लोफ अनानास' से भी ज्यादा मीठी', जानें घाना की संसद में क्या-क्या बोले PM मोदी

अपने इस संबोधन में उन्होंने दोनों देशों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और घाना दोनों के अतीत पर उपनिवेश के 'दाग' हैं लेकिन दोनों देशों की भावना हमेशा स्वतंत्र एवं भयमुक्त रही। भारत और घाना दोनों अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा और ताकत ग्रहण करते हैं। पीएम ने कहा कि 'हमारी दोस्ती सुगर लोफ पाइनएपल से ज्यादा मीठी है।'

PM Modi's address to Ghana Parliament : अपने पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में घाना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वहां की संसद को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में उन्होंने दोनों देशों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और घाना दोनों के अतीत पर उपनिवेश के 'दाग' हैं लेकिन दोनों देशों की भावना हमेशा स्वतंत्र एवं भयमुक्त रही। भारत और घाना दोनों अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा और ताकत ग्रहण करते हैं। पीएम ने कहा कि 'हमारी दोस्ती शुगर लोफ पाइनएपल से ज्यादा मीठी है।'

pm sansad ghana

घाना की संसद को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

वैश्विक प्रशासन में प्रभावी सुधार की जरूरत-पीएम

संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'दुनिया जलवायु परिवर्तन, महामारी, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रही है। पिछली शताब्दी में बनाए गए संस्थान आज की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। वैश्विक प्रशासन में विश्वसनीय एवं प्रभावी सुधार करने की जरूरत है। ग्लोबल साउथ को आवाज दिए बगैर उन्नति नहीं हो सकती। हमें इस बात का गर्व है कि हमारी अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ जी-20 का स्थायी सदस्य बना।'

End of Feed