बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व में अपने 900 सैनिक तैनात कर रहा अमेरिका, इजरायल को 2 आयरन डोम सिस्टम भी देगा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 07:41 AM IST

Israel Hamas War: इन अमेरिकी सैनिकों की तैनाती मध्य पूर्व के देशों में किसी जगह हो रही है, सेना के अधिकारी ने इसकी सटीक जानकारी नहीं दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये सैनिक इजरायल नहीं जा रहे बल्कि इन्हें भेजने का लक्ष्य अमेरिकी सुरक्षा रक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करना है।

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग और इसके बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिका सतर्क है। अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने करीब 900 सैनिकों की तैनाती कर चुका है या कर रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सेना के अधिकारी ने बताया कि मध्य पूर्व में जिन सैनिकों की तैनाती हो रही है उनमें टर्मिनल एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सहित कई अलग-अलग यूनिटों के सैनिक शामिल हैं।

israel

मध्य पूर्व के देशों में हैं अमेरिकी के सैन्य बेस।

सैनिकों की तैनाती की सटीक जानकारी नहीं दी

इन सैनिकों की तैनाती मध्य पूर्व के देशों में किसी जगह हो रही है, सेना के अधिकारी ने इसकी सटीक जानकारी नहीं दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये सैनिक इजरायल नहीं जा रहे बल्कि इन्हें भेजने का लक्ष्य अमेरिकी सुरक्षा रक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करना है।

End of Feed