पेंटागन में ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी लीक की जांच तेज, करीब 50 अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट

अमेरिकी पेंटागन ने गोपनीय सूचनाओं के लीक की जांच में ज्वाइंट स्टाफ के करीब 50 सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। जांच ईरान युद्ध के दौरान अमेरिकी हथियारों की कमी से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के बाद तेज हुई।

ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष और अमेरिकी हथियारों के घटते भंडारों से जुड़ी खूफिया जानकारियों के मीडिया में लीक होने के बाद पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मुख्यालय) में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के जांचकर्ताओं ने सेना के 'जाइंट स्टाफ' (Joint Staff) के करीब 50 सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आधुनिक अमेरिकी सैन्य इतिहास में इतने बड़े पैमाने पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाना बेहद असाधारण कदम माना जा रहा है।

Pentagon.

पेंटागन (File Photo)

किन संवेदनशील मुद्दों पर लीक हुई थीं जानकारियां?

हाल ही में कई प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने गोपनीय इनपुट के आधार पर पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर कई खुलासे किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईरान के साथ जारी जंग के कारण अमेरिका के पास लंबी दूरी की मिसाइलों और पैट्रियट इंटरसेप्टर (Patriot Interceptors) जैसे अहम हथियारों का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है। युद्ध की दिशा और सरकारी फैसलों को लेकर सेना और प्रशासन के बीच आंतरिक असंतोष की बातें भी बाहर आ गई थीं।

End of Feed