​ब्रिक्स के मंच से भी PAK को लताड़, भारत को मिला मुस्लिम देशों का साथ, पहलगाम आतंकी हमले की हुई निंदा

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ‘भारत द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रस्तुत दृष्टिकोण को सभी देशों ने सराहा और उसे सर्वसम्मति से अंतिम संयुक्त घोषणा में शामिल किया। विशेष रूप से, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की निर्णायक नीति को गंभीरता से स्वीकार किया गया। भारत ने आतंकवादी हमलों की स्पष्ट और कड़ी निंदा की, और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को अपनाने की आवश्यकता को जोरदार ढंग से रखा।’

Brics parliamentary meeting : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत दुनिया भर में पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिक्स संसदीय मंच ने भी इस आतंकवादी हमले की खुलकर निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस आतंकी कृत्य की निंदा में मुस्लिम देशों का भरपूर साथ भारत को मिला। ब्रिक्स संसदीय फोरम का 11वां सम्मेलन 4-5 जून 2025 को ब्रासीलिया में आयोजित किया गया था और भारत सहित 10 सदस्य देशों की संसदों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया।

om

ब्रिक्स संसदीय मंच ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।

भारत से ओम बिरला हुए शामिल

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया और इस दौरान आतंकियों के वित्त पोषण को रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने, आधुनिक प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग को रोकने तथा जांच और न्यायिक प्रक्रियाओं में सहयोग करने के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया।

End of Feed