पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री James Marape ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- आप वैश्विक नेता, हमारी आवाज बनें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 01:50 PM IST

प्रशांत द्वीप समूह के देशों के सामने आने वाली समस्याओं पर रोशनी डालते हुए जेम्स मारपे ने कहा कि हम वैश्विक राजनीति के शिकार हैं। आप (पीएम मोदी) ग्लोबल साउथ के नेता हैं।

PM Modi Papua New Gunea Visit: पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां जबरदस्त स्वागत हुआ है। पापुना न्यू गिनी ने पीएम मोदी की निर्विवाद रूप से ग्लोबल नेता स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने नरेंद्र मोदी से कहा कि प्रशांत द्वीप राष्ट्र उन्हें ग्लोबल साउथ के नेता के रूप में मानता है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के नेतृत्व के पीछे रहेगा। प्रशांत द्वीप समूह के देशों के सामने आने वाली समस्याओं पर रोशनी डालते हुए जेम्स मारपे ने कहा कि हम वैश्विक राजनीति के शिकार हैं। आप (पीएम मोदी) ग्लोबल साउथ के नेता हैं। हम वैश्विक मंचों पर आपके नेतृत्व का समर्थन करेंगे।

PM Modi in Papua new Gunea

पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी का दौरा

जेम्स मारपे ने क्या-क्या कहा

जेम्स मारपे ने कहा, रूस के साथ यूक्रेन युद्ध के मुद्दे की बजाय हम अपनी छोटी अर्थव्यवस्थाओं के लिए आयात और मुद्रास्फीति पर ध्यान देते हैं। श्रीमान प्रधानमंत्री (पीएम मोदी), आपके सामने बैठे इन राष्ट्रों में ईंधन और बिजली शुल्क बहुत अधिक है। ये देश और हम जियोपॉलिटिक्स और बड़े राष्ट्रों के खेल से पीड़ित हैं और सत्ता संघर्ष से परेशान हैं।

End of Feed