पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे पर हमला, BLA मजीद ब्रिगेड ने किया कई जवानों को मारने का दावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 26, 2024, 08:21 AM IST

जैसे ही नौसेनिक अड्डे पर हमला हुआ तुरबत में सैन्य गतिविधियां तेज हो गईं। कई हेलीकॉप्टरों को आसमान में गश्त करते देखा गया। तीन घंटे से अधिक समय तक भारी गोलीबारी और विस्फोट जारी रहे।

Pak Naval Air Atation Attacked: पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन, तुरबत में पीएनएस सिद्दीकी पर बड़ा हमला हुआ है। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने तुरबत में नौसेना एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी ली है। मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान में चीन के निवेश का जबरदस्त विरोध करती है और चीन और पाकिस्तान दोनों पर क्षेत्र के संसाधनों का शोषण करने का आरोप लगाती है। बीएलए ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने एयरबेस में घुसपैठ की है। यहां पर चीनी ड्रोन तैनात किए गए हैं।

Pak naval base attacked

पाकिस्तान नौसेनिक अड्डे पर हमला

भारी गोलीबारी और विस्फोट

जैसे ही नौसेनिक अड्डे पर हमला हुआ तुरबत में सैन्य गतिविधि में तेजी आई गई। कई हेलीकॉप्टरों को आसमान में गश्त करते देखा गया। ग्राउंड रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन घंटे से अधिक समय तक भारी गोलीबारी और विस्फोट जारी रहे। फ्रंटियर कोर ने कई प्रमुख तुरबत सड़कों को ब्लॉक कर दिया और फ्रंटियर कोर कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी के नौसैनिक हवाई अड्डे की ओर बढ़ने की जानकारी मिली।

End of Feed