पाकिस्तान में मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी की गोली मारकर हत्या, टैक्सिला में कार पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 संदिग्ध हिरासत में

TikToker Murder Punjab Police: पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया, पैसों के लेनदेन से जुड़ा मामला।

Pakistani TikToker Shamsu Bibi Murder: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित टैक्सिला शहर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लगभग 13 लाख फॉलोअर्स वाली मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी उर्फ आयशा गिलमाना (28) की अज्ञात हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना में उनकी 15 वर्षीय बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

पाकिस्तान में मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी की गोली मारकर हत्या, टैक्सिला में कार पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 संदिग्ध हिरासत में

पाकिस्तान में मशहूर टिकटॉकर शम्सू बीबी की गोली मारकर हत्या, टैक्सिला में कार पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 संदिग्ध हिरासत में

फोन कर बाहर बुलाया, फिर पेट्रोल पंप के पास बरसाईं गोलियां

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को शम्सू बीबी को काशिफ उर्फ काशी नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने उन्हें तुरंत मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद शम्सू अपनी बहन असीमा और भाई नईमतुल्लाह के साथ कार से निकलीं। जहां टैक्सिला के एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। गर्दन में गोली लगने से शम्सू की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed