परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान पानी के लिए फिर भारत के सामने गिड़गिड़ाया, सिंधु जल संधि पर बातचीत की लगाई गुहार

सोमवार को एक बयान में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और भारत से भी अपेक्षा करता है कि वह संधि के सामान्य कामकाज को तुरंत बहाल करे।

Indus Waters Treaty: बात-बात पर भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने वाला पाकिस्तान एक बार फिर पानी के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह सिंधु जल संधि के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और उसने भारत से इस समझौते के सामान्य कामकाज को तुरंत बहाल करने की अपील की, जिसे नई दिल्ली ने मई से स्थगित रखा है। सोमवार को एक बयान में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान सिंधु जल संधि के पूर्ण कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और भारत से भी अपेक्षा करता है कि वह संधि के सामान्य कामकाज को तुरंत बहाल करे।

Indus water treaty

सिंधु जल संधि पर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान (PTI)

पाकिस्तान ने 8 अगस्त को मध्यस्थता न्यायालय द्वारा सिंधु जल संधि से संबंधित की गई व्याख्या का स्वागत किया। भारत ने सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत दोनों परियोजनाओं के कुछ डिजाइन तत्वों पर पाकिस्तान द्वारा आपत्ति उठाए जाने के बाद स्थायी मध्यस्थता न्यायालय की कार्यवाही को कभी मान्यता नहीं दी।

End of Feed