पाकिस्तान में अब जिहाद के लिए महिला रिक्रूट्स को दी जा रही ऑनलाइन क्लास, मसूद अजहर की बहनें हुईं एक्टिव

आतंकवादियों ने पाकिस्तान में अपनी महिला ब्रिगेड बनाने की घोषणा की है। अब जहां इसके कुछ ही दिनों बाद, UN द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जमात उल-मुमिनात, महिला रिक्रूट्स के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स शुरू कर रहा है। तुफात अल-मुमिनात नाम का यह कोर्स जिहाद, धर्म से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में सिखाएगा।

JeM To Train Female Recruits For Jihad: जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के जमात उल-मुमिनात नाम की एक महिला ब्रिगेड शुरू करने की तैयारी के खुलासे के कुछ ही दिनों बाद, टाइम्स नाउ को एक खास डॉक्यूमेंट मिला है जिससे पता चलता है कि UN द्वारा आतंकवादी घोषित यह संगठन महिला रिक्रूट्स के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स शुरू कर रहा है।

masood

पाक में जिहाद के लिए महिला रिक्रूट्स को दी जा रही ऑनलाइन क्लास (AP)

तुफात अल-मुमिनात नाम का यह कोर्स आतंकवादी संगठन के लिए फंड इकट्ठा करेगा और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को भर्ती करके ट्रेनिंग देगा।

End of Feed