चिनाब नदी के प्रवाह में उतार-चढ़ाव पर बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत को लिखा पत्र, अलापा पुराना राग

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि भारत के साथ विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध बना हुआ है, लेकिन अपने लोगों के अस्तित्व से जुड़े जल अधिकारों पर कोई समझौता नहीं करेगा।

पाकिस्तान ने चिनाब नदी के प्रवाह में कथित उतार-चढ़ाव पर बृहस्पतिवार को चिंता जताते हुए कहा कि उसने स्पष्टीकरण मांगने के लिए भारत को एक पत्र लिखा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सिंधु जल आयुक्त ने सिंधु जल संधि में निहित प्रक्रियाओं के अनुसार इन मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगते हुए अपने भारतीय समकक्ष को एक पत्र लिखा है।

chenab river

चेनाब नदी के प्रवाह पर बिलबिलाया पाकिस्तान (PTI)

सिंधु जल संधि की दिलाई याद

उन्होंने कहा, हम भारत से आग्रह करते हैं कि वह पाकिस्तानी सिंधु जल आयुक्त द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दे, नदी के प्रवाह में किसी भी एकतरफा हेरफेर से परहेज करे और सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत अपने दायित्वों का अक्षरशः पालन करे। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाये गए दंडात्मक कदमों के तहत 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था।

End of Feed