अमित शाह ने किया शहजाद भट्टी के टेरर लिंक का खुलासा, तो बिफरा पाकिस्तान, अब दे रहा कैसे-कैसे कुतर्क?

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले भारत के 14 राज्यों में चलाए गए एक समन्वित अभियान में 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के 200 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है।

Shahzad Bhatti Terror Network: भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बेनकाब किए गए 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खुलासे के बाद पाकिस्तान बिफर उठा है। हर बार तरह इस मुद्दे से भी उसने पल्ला झाड़ते हुए भारत पर ही उंगली उठानी शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने इसे निराधार बताते हुए कुतर्क देने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं और घरेलू चुनौतियों से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर ऐसे आरोप लगा रहा है।

shehzad bhatti

शहबाज भट्टी पर पाकिस्तान की खुली पोल

क्या था अमित शाह का बयान?

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से पहले भारत के 14 राज्यों में चलाए गए एक समन्वित अभियान में 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के 200 से अधिक गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। अमित शाह के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI द्वारा वित्तपोषित और संचालित है, जो भारत में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और हमलों की साजिश रच रहा था।

End of Feed