बदहाल पाकिस्तान बन गया 'आतंकिस्तान'! ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में मिला पहला स्थान; 1,139 लोगों हुई मौत

बदहाल पाकिस्तान सबसे बड़ा 'आतंकिस्तान' बन गया है। इस बात की पुष्टि ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स कर रहा है, जिसमें पहली बार पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। साल 2025 में आतंकवाद से जुड़ी मौतों के मामले में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Global Terrorism Index: बदहाल पाकिस्तान सबसे बड़ा 'आतंकिस्तान' बन गया है। इस बात की पुष्टि ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स कर रहा है, जिसमें पहली बार पाकिस्तान शीर्ष पर पहुंच गया है। साल 2025 में आतंकवाद से जुड़ी मौतों के मामले में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Institute for Economics and Peace (IEP) द्वारा जारी ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 के मुताबिक, देश में पिछले साल 1,139 लोगों की मौत हुई, जो बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाता है।

Terrorist

बदहाल पाकिस्तान बन गया 'आतंकिस्तान'! (फाइल फोटो)

163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देशों, खासकर अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्व संबंध और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) तथा बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की तरफ से बढ़ती हिंसा ने पाकिस्तान के लिए गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा किए हैं।

End of Feed