अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन जाएंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज

जुलाई 2019 के बाद से यह अमेरिकी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के बीच व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए न्यूयॉर्क से वाशिंगटन जाएंगे। दोनों पक्ष अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए नए सिरे से प्रयास कर रहे हैं।शहबाज संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।

us news pak

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज और ट्रंप (फाइल फोटो: canva)

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र ने बुधवार को राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने के लिए न्यूयॉर्क से वाशिंगटन की संक्षिप्त यात्रा करेंगे।

End of Feed