Pakistan: भारत का लक्ष्य महाशक्ति बनना है, जबकि हम दिवालियापन से बचने के लिए मांग रहे हैं भीख: मौलाना फजलुर रहमान

Pakistan: नेशनल असेंबली में अपने उद्घाटन भाषण में जेयूआई-एफ प्रमुख और पाकिस्तानी विपक्ष के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने भारत के साथ पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है , जबकि हम दिवालिया होने से बचने की भीख मांग रहे हैं। मौलाना फजलुर ने सवाल किया कि कब तक हम समझौता करते रहेंगे? कब तक हम विधायक चुने जाने के लिए बाहरी ताकतों से मदद मांगते रहेंगे।

Pakistan: 2024 के चुनावों के बाद नेशनल असेंबली (एनए) में अपने उद्घाटन भाषण में जेयूआई-एफ प्रमुख और पाकिस्तानी विपक्ष के नेता मौलाना फजलुर रहमान ने भारत के साथ पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत महाशक्ति बनने का सपना देख रहा है , जबकि हम दिवालिया होने से बचने की भीख मांग रहे हैं। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने देश की दुर्दशा के लिए पर्दे के पीछे से फैसले लेने वाली अदृश्य ताकतों को जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने निर्वाचित अधिकारियों को महज कठपुतली बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि 'दीवारों के पीछे कुछ शक्तियां हैं जो हमें नियंत्रित कर रही हैं और वे निर्णय लेती हैं जबकि हम सिर्फ कठपुतली हैं।

Pakistan

पाकिस्तान दिवालियापन से बचने के लिए मांग रहा भीख- मौलाना फजलुर रहमान

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रहमान ने मौजूदा संसद की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसके सदस्यों पर सिद्धांतों को त्यागने और लोकतंत्र को बेचने का आरोप लगाया। पाकिस्तान में प्रतिनिधित्व की स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने विचार किया कि क्या संसद वास्तव में लोगों की इच्छा को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 'सरकारें महलों में बनती हैं और नौकरशाह तय करते हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा।

End of Feed