1971 की करारी हार के 55 साल बाद फिर सिर उठा रहा पाकिस्तान; चीन से मिली 'हैंगोर' पनडुब्बी को क्यों कर रहा भारत के पास तैनात?

Bay of Bengal Pakistan Navy Presence: 1971 के युद्ध में करारी शिकस्त के 55 साल बाद पाकिस्तान एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाने की फिराक में है।

Pakistan Hangor Submarine Karachi: वर्ष 1971 के ऐतिहासिक युद्ध में भारत के हाथों मिली करारी शिकस्त और बांग्लादेश के उदय के बाद, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से पूरी तरह खदेड़े जा चुके पाकिस्तान ने एक बार फिर इस रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में घुसने की खतरनाक महत्वाकांक्षा जताई है। चीन द्वारा निर्मित पाकिस्तान की पहली 'हैंगोर-क्लास' (Hangor-class) पनडुब्बी पिछले हफ्ते ही कराची बंदरगाह पहुंची है। इस पनडुब्बी के आते ही पाकिस्तानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने अरब सागर से बहुत दूर, भारत के प्रभाव वाले 'बंगाल की खाड़ी' क्षेत्र में अपनी स्थायी मौजूदगी दर्ज कराने का बड़ा ऐलान कर दिया है।

1971 की करारी हार के 55 साल बाद फिर सिर उठा रहा पाकिस्तान; चीन से मिली 'हैंगोर' पनडुब्बी को क्यों कर रहा भारत के पास तैनात?

1971 की करारी हार के 55 साल बाद फिर सिर उठा रहा पाकिस्तान; चीन से मिली 'हैंगोर' पनडुब्बी को क्यों कर रहा भारत के पास तैनात? (Pakistan Army)

पाकिस्तानी कमांडर ने 'हैंगोर' को बताया गेम चेंजर

इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर तैनात पाकिस्तानी युद्धपोत 'पीएनएस तैमूर' पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पनडुब्बी को चीन से लेकर कराची आ रहे पाकिस्तानी फ्लोटिला के कमांडर कमोडोर ओमर फारूक ने कहा कि हैंगोर-क्लास पनडुब्बी का पाकिस्तानी नौसेना में शामिल होना एक 'गेम चेंजर'है। यह पनडुब्बी पाकिस्तान को इतनी लंबी दूरी तय करने की ताकत देगी, जिससे हम बंगाल की खाड़ी में अपनी स्थायी मौजूदगी बनाए रख सकें।

End of Feed