Pakistan Lahore Roof Collapse: लाहौर में बड़ा हादसा, प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरी; 14 बच्चों की मौत और कई घायल

पाकिस्तान के लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कुल 20 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं। कुछ बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार का इलाज जारी है। मृत बच्चों की उम्र 5 से 16 साल के बीच बताई गई है।

पाकिस्तान के लाहौर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लाहौर के काहना इलाके में एक निजी ट्यूशन सेंटर की छत अचानक गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के समय सेंटर में पढ़ाई चल रही थी और कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 20 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया और नजदीकी काहना तहसील मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 14 बच्चों को मृत अवस्था में लाया गया।

pakistan news (2)

पाकिस्तान में प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत।

कुछ बच्चों को लाहौर जनरल अस्पताल रेफर किया गया

End of Feed