PoK प्रदर्शनों से घबराई PAK सरकार, मीडिया पर पहरा! NOC के बाद ही 3 शहरों के बाहर रिपोर्टिंग कर पाएगा अंतरराष्ट्रीय मीडिया

रिपोर्टों के मुताबिक पीओके के प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा क्रूरता करने की खबरें हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पाक सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बेहद सख्ती से कुचला। गोलीबारी में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। अब मीडिया पर बैन लगाकर पाकिस्तान की सरकार चाहती है कि हकीकत दुनिया के सामने नहीं आ पाए।

PoK Protest: अपने अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में जारी प्रदर्शनों से पाकिस्तान की सरकार हिल गई है। वह पीओके की सच्चाई सामने आने नहीं देना चाहती। इसके लिए उसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों पर सख्ती कर दी है। पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि इस्लामाबाद, लाहौर, कराची के बाहर रिपोर्टिंग करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल करना होगा। इस NOC के बाद ही वे रिपोर्टिंग कर पाएंगे। रिपोर्टों के मुताबिक पीओके के प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा क्रूरता करने की खबरें हैं। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पाक सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बेहद सख्ती से कुचला है। गोलीबारी में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। अब मीडिया पर बैन लगाकर पाकिस्तान की सरकार चाहती है कि हकीकत दुनिया के सामने नहीं आ पाए।

PoK

पीओके में प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपट रही पाक सेना।

विस्तृत गाइडलाइंस जारी की

दरअसल, पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में काम करने वाले विदेशी मीडिया संगठनों और पत्रकारों के लिए पंजीकरण मान्यता और आवाजाही को लेकर नई विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय के एक्सटर्नल पब्लिसिटी विंग के साथ पहले से पंजीकृत या मान्यता प्राप्त सभी विदेशी पत्रकारों, मीडिया पेशेवरों और अन्य कर्मियों को अब किसी भी दूसरे शहर में जाकर समाचार रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट्री, फिल्म, वीडियो या आधिकारिक उद्देश्य से सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने से पहले EP विंग से अनिवार्य NOC लेना होगा।

End of Feed