साहब अपहरण करके मुस्लिम बुजुर्ग से शादी करा दी- पाक की अदालत में हिंदू लड़की ने बयां किया दर्द

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की उमरकोट अदालत ने अपहृत हिंदू लड़की को उसके परिवार से मिलाने का आदेश दिया। पीड़िता को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था और एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करा दिया गया था।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत से हिंदू लड़की के साथ दरिंदगी की एक भयावह कहानी सामने आई है। जहां एक मुस्लिम बुजुर्ग से शादी करने के लिए एक हिंदू लड़की को न सिर्फ अगवा किया गया, बल्कि जबरन उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। अब उमरकोट की एक अदालत ने उस हिंदू लड़की को उसके परिवार के पास वापस भेजने का आदेश दिया है।

pakistan hindu girl

पाकिस्तान में मुस्लिम बुजुर्ग से शादी के लिए हिंदू लड़की का अपहरण (AI फोटो- Socio Pulse)

End of Feed