पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हमला, काबुल, कंधार, पक्तिया, पक्तिका को बनाया निशाना; कई की मौत

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर हमले किए हैं। शुक्रवार को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका बदला वो जरूर लेगा।

पाकिस्तान ने एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमला बोला है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को काबुल, कंधार समेत कई इलाकों पर हमला किया। इसकी जानकारी खुद अफगानिस्तान सरकार की ओर से दी गई है। अफगान सरकार ने कहा है कि इस कायराना हमले में कई नागरिक मारे गए हैं।

taliban fighter

एक हथियारबंद पिकअप ट्रक पर तैनात तालिबान लड़ाके (फाइल फोटो-AP)

End of Feed