पाकिस्तान में आपातकाल की तैयारी? खैबर पख्तूनख्वा के हालात पर जरदारी-शहबाज शरीफ की हाईलेवल मीटिंग

Khyber Pakhtunkhwa Emergency Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बिगड़ते हालात और पीटीआई (PTI) समर्थकों के विरोध मार्च के बीच संघीय सरकार वहां आपातकाल लगाने पर विचार कर रही है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उच्चस्तरीय बैठक में इस पर मंथन हुआ है।

Khyber Pakhtunkhwa Emergency Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए संघीय सरकार वहां आपातकाल लगाने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (President Asif Ali Zardari PM Shehbaz Sharif Meeting) ने देश की मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक अहम उच्चस्तरीय बैठक की।

Emergency in Pakistan

पाकिस्तान सरकार खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल लगाने पर कर रही विचार (फाइल फोटो)

यह बैठक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (73) की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों द्वारा निकाले जा रहे उग्र विरोध मार्च के मद्देनजर बुलाई गई है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में यह मार्च चार अक्टूबर को लक्की मरवत से शुरू हुआ था और कई जिलों से होता हुआ आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि इमरान खान से तुरंत मिलने की अनुमति दी जाए, उनके निजी डॉक्टरों को उनसे मिलने दिया जाए और हाल ही में गिरफ्तार किए गए समर्थकों व खान की पत्नी बुशरा बीबी को राहत दी जाए।

End of Feed