Pakistan: तो हो गया इमरान खान का गेम ओवर...?अयोग्यता मामले में अब कोर्ट से भी मिली हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 04:06 PM IST

Pakistan: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता मोहसिन शाहनवाज रांझा ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ "हत्या के प्रयास" का मामला दर्ज कराया है। ये उन मामलों में से एक हैं, जिसमें इमरान खान फंसे हैं। इमरान खान पर इन दिनों कई मामले चल रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान एक के बाद एक मुसीबतों में फंसते दिख रहे हैं। पहले ही कई मुकदमों का सामना कर रहे इमरान खान को अब कोर्ट से भी झटका लगना शुरू हो गया। सवाल अब ये उठ रहा है कि कहीं इमरान खाम का गेम ओवर तो नहीं होने वाला है?

imran khan

इमरान खान की राजनीति पर संकट

क्या थी मांग

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गिफ्ट मामले में उनकी अयोग्यता को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई थी। इमरान खान ने विदेशी नेताओं से प्राप्त उपहारों की बिक्री से आय छिपाने के मामले में अयोग्य घोषित करने के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी थी। इमरान अब अपनी संसद की सदस्यता भी खो दी है।

End of Feed