बर्बादी की कगार पर खड़े Pakistan की जनता बोली- हिंदुस्तान ज़िंदगी बचाता है, पाकिस्तान तो भीख मांगता है

  • Edited by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 09:09 AM IST

Pakistan Economy Shutting: पाकिस्तान की नींव मजहब के नाम पर रखी गई वहां बात बात पर मजहब का इस्तेमाल किया जाता है। इमरान खान भी खूब करते हैं लेकिन अब पाकिस्तानी जनता इससे तंग आ चुकी है।

Pakistan News: बार-बार एटम बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान को जब आटे-दाल का भाव पता चला तो वहां के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) कटोरा लेकर कर्ज के लिए निकल गए लेकिन कर्ज की भीख नसीब नहीं हुई। IMF के आगे पाकिस्तान घुटनों के बल बैठा है हर शर्त मानने को तैयार है। अपनी अवाम पर टैक्स का बम भी गिराने को तैयार है लेकिन फिर भी लोन की गारंटी दूर दूर तक नहीं है। ऐसे में पाकिस्तानी पब्लिक अपने हुक्मरानों को 2 टके का बता रही है। खुलकर कह रही है कि हिंदुस्तान ज़िंदगी बचाता है, पाकिस्तान तो भीख मांगता है।

शहबाज शरीफ का मजाक

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की दुनिया में कितनी इज्जत है, विश्व में पाकिस्तान की क्या हैसीयत है इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें एक पाकिस्तानी मोहतरमा ट्विटर के मालिक एलन मस्क से गुहार लगा रही हैं कि पाकिस्तानी पीएम को इज्जत दे दो, उनका ट्विटर अकाउंट को ग्रे टिक दे दो। दरअसल पाकिस्तान के पीएम का ट्विटर अकाउंट है जिसमें अभी तक ग्रे टिक नहीं लगा है जबकि दुनिया के हर देश के लीडर्स को ट्विटर ने ग्रे टिक दिया है और सरकारी महकमों में ब्लू टिक की अहमियत खत्म हो चुकी है।

End of Feed