असीम मुनीर बनेगा पाकिस्तान का राष्ट्रपति, आसिफ अली जरदारी की होगी छुट्टी? अटकलों के बाद अब एक्टिव हुई शरीफ सरकार

पाकिस्तान के बनने के बाद से देश की राजनीति में कई बार सैन्य हस्तक्षेप देखने को मिला है। अब तक पाकिस्तान में तीन बड़े तख्तापलट हो चुके हैं, जिन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया। पाकिस्तान में पहला तख्तापलट 7 अक्टूबर 1958 को हुआ। उस समय फील्ड मार्शल अयूब खान ने देश में आपातकाल घोषित कर तत्कालीन प्रधानमंत्री फजल इलाही चौधरी की सरकार को समाप्त कर दिया।

पाकिस्तान में तख्तापलट का इतिहास रहा है, अब एक बार फिर से इसकी आहट सुनाई देने लगी है। शरीफ सरकार ने जिस सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का कद हाल ही में बढ़ाया था, अब उसी की निगाह सत्ता पर है। खबर है कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर राष्ट्रपति बनने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की छुट्टी करने की तैयारी करके असीम मुनीर पूरी सत्ता हाथ में लेने की फिराक में है। इन अटकलों के बाद अब पाकिस्तानी की शरीफ सरकार ने इस मामले पर मुंह खोला और इसे गलत बताने की कोशिश की है।

End of Feed