पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला! बलूचिस्तान के सुरक्षा चेकपोस्ट पर कार बम धमाका, 5 की मौत, 13 घायल

मारे गए तीन आतंकवादियों में बम धमाका करने वाला (आत्मघाती हमलावर) भी शामिल था, जबकि इस धमाके में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हुए कार बम धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हमला गुरुवार को मस्तुंग जिले के कंडावा इलाके में हुआ। विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी को फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) की चौकी से टकरा दिया गया।

PAK Blast

प्रतीकात्मक फोटो

अधिकारी के अनुसार, मारे गए तीन आतंकवादियों में बम धमाका करने वाला (आत्मघाती हमलावर) भी शामिल था, जबकि इस धमाके में दो आम नागरिकों की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि FC के जवानों सहित 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। धमाके की वजह से आस-पास के घरों और एक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा है।

End of Feed