अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा PAK, अफगानिस्तान पर फिर बरसाईं गोलियां; बच्चों समेत नागरिकों को बनाया निशाना

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर अंधाधुंध गोलीबारी की। कुनर प्रांत के सरकानो और मनोरे जिलों में लंबी दूरी की तोपों और हाउवित्ज़र से करीब 155 गोले दागे गए।

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। एक तरफ, दोनों देशों के बीच चीन में बैठक हुई तो दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर तोपों से फायरिंग कर दी, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।

PAK Afghan

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बरसाईं गोलियां

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सैन्य शासन लगातार कुनर, पक्तिका और खोस्त प्रांतों पर लगातार बमबारी, तोपखाने से गोलीबारी और ड्रोन हमले कर रहा है। इन हमलों में अबतक 25 नागरिक घायल हो चुके हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

End of Feed