पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा जो अगले कुछ दिनों में रिटायर हो रहे उनकी फैमिली को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट (Pakistan fact focus report) आई है इसमें दावा किया गया है कि जनरल बाजवा का परिवार मात्र छह साल में अरबपति बन गया है, एक पाकिस्तानी वेबसाइट 'फैक्ट फोकस' ने दावा किया है कि छह साल के कार्यकाल के दौरान जनरल बाजवा के परिवारवाले कई गुना अमीर हुए हैं।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाजवा के करीबी और परिवार के सदस्यों ने कुछ ही वर्षों में नया व्यवसाय शुरू किया है उनके परिवार के सदस्यों का पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में बड़े-बड़े फार्महाउस हैं वहीं बाजवा परिवार के लोगों की विदेशों में भी भारी दौलत है।
कमर जावेद बाजवा की बहू महनूर साबिर का भी प्रमुखता से नाम आ रहा है
सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की बहू महनूर साबिर का भी प्रमुखता से नाम आ रहा है जो बाजवा के घर की बहू बनने से नौ दिन पहले ही अचानक अरबपति बन गईं माना जा रहा है कि पाकिस्तान में इस रिपोर्ट से बवाल मचने वाला है।
Pak army chief Bajwa's family became billionaires in last six years: ReportRead @ANI Story |… t.co/XpbCOQnVci
— ANI (@ANI) Nov 21, 2022
छह साल में उनका परिवार अरबपति बन गया
फैक्ट फोकस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि छह साल में उनका परिवार अरबपति बन गया साथ ही इस रिपोर्ट में तमाम आंकड़े दिए गए हैं, इनमें उनकी पत्नी आयशा अमजद, उनकी बहू महनूर साबिर और परिवार के अन्य करीबी सदस्यों की संपत्ति का जिक्र है।
पाकिस्तान पत्रकार अहमद नूरानी ने 'फैक्ट फोकस' के लिए यह खोजी रिपोर्ट तैयार की
पाकिस्तान पत्रकार अहमद नूरानी ने 'फैक्ट फोकस' के लिए यह खोजी रिपोर्ट तैयार की है, खुलासा किया है कि कैसे बाजवा के करीबी और परिवार के सदस्यों ने कुछ ही वर्षों में एक नया कारोबार शुरू किया और पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में फार्महाउस के मालिक बन गए साथ ही विदेशी प्रॉपर्टी खरीदी और उससे भारी दौलत कमाई।
