युगांडा में भीषण बस हादसा, वाहनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

पुलिस ने पत्रकारों को भेजे एक बयान में शुरुआत में मृतकों की संख्या 63 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 46 कर दिया। एक अन्य बयान में कहा गया कि दुर्घटनास्थल पर बेहोश पाए गए कुछ लोग जिंदा थे।

Uganda Bus Accident: पश्चिमी युगांडा के एक राजमार्ग पर बुधवार तड़के दो बसें और दो अन्य वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह पूर्वी अफ्रीकी देश में हाल के वर्षों में हुई सबसे भीषण मोटर दुर्घटनाओं में से एक है। पुलिस ने पत्रकारों को भेजे एक बयान में शुरुआत में मृतकों की संख्या 63 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 46 कर दिया। एक अन्य बयान में कहा गया कि दुर्घटनास्थल पर बेहोश पाए गए कुछ लोग जिंदा थे।

bus accident

युगांडा में बस हादसा (AP)

कई पीड़ित बेहोश पाए गए

बयान में कहा गया है, दुर्घटना के समय कई पीड़ित बेहोश पाए गए थे, और हो सकता है कि कुछ को शुरुआती मृत्यु संख्या में गलती से शामिल कर दिया गया हो। उत्तरी युगांडा के एक प्रमुख शहर गुलु जाने वाले राजमार्ग पर स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद हुई इस दुर्घटना में कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशाओं में जा रहे दो बस चालकों ने अन्य वाहनों को ओवरटेक करने का प्रयास किया और किर्यांडोंगो शहर के पास टकरा गए।

End of Feed