ओमान तट के पास तेल टैंकर पर ईरान का हमला, 15 भारतीय चपेट में; सभी क्रू सुरक्षित निकाले गए

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि ‘स्कायलाइट’ नाम वाला पलाऊ के झंडे वाला तेल टैंकर खसाब बंदरगाह से करीब पांच नॉटिकल मील उत्तर में समुद्र में था,तभी उस पर हमला हुआ। इसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ओमान के मुसंदम प्रायद्वीप के पास ईरान ने एक तेल टैंकर को निशाना बनाया है। वहीं, इस टैंकर में सवार 20 चालक दल के सदस्यों में 15 भारतीय शामिल थे। ओमानी अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं,हालांकि सभी क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Oil Tanker

ओमान तट पर तेल टैंकर पर ईरान का हमला।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि ‘स्कायलाइट’ नाम वाला पलाऊ के झंडे वाला तेल टैंकर खसाब बंदरगाह से करीब पांच नॉटिकल मील उत्तर में समुद्र में था,तभी उस पर हमला हुआ। इसके तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त जहाज पर कुल 20 लोग सवार थे,जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। घायल चार सदस्यों को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed