'हां, मैंने पत्नी को दिया धोखा...', Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात कबूली, जानिए कौन हैं लॉरी हुआंग और क्या करती हैं?

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग अपनी निजी जिंदगी और कथित हनी ट्रैप मामले को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पत्नी लॉरी हुआंग से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए परिवार से माफी मांगी है। वहीं, चीनी महिला एलिस हुआंग से जुड़े कथित संबंधों और जासूसी के आरोपों की भी जांच हो रही है। Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की है, हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जेनसन हुआंग CEO बने रहेंगे।

Jensen Huang Honey Trap Case: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसन हुआंग इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी लॉरी हुआंग से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है। कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में हुआंग ने अपनी गलती के लिए परिवार और सहकर्मियों से माफी मांगी। इस खुलासे के बाद उनकी पत्नी लॉरी हुआंग भी सुर्खियों में आ गई हैं। दोनों की शादी को 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

nvidia

Nvidia CEO जेनसन हुआंग का कथित हनी ट्रैप विवाद, कौन हैं उनकी पत्नी एलिस हुआंग। AP

जेनसन हुआंग ने क्या कहा?

जेनसन हुआंग ने एनवीडिया के कर्मचारियों को भेजे संदेश में स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। उन्होंने लिखा कि उनके इस कदम से पत्नी और बच्चों को दुख पहुंचा है और उनके पास अपनी गलती का कोई बहाना नहीं है। उन्होंने अपने किए की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए परिवार से माफी मांगी।

End of Feed