'ब्रिटिश नहीं, भारतीय सैनिकों ने हमें कराया था आजाद', बेटल ऑफ हाइफा को याद करते हुए ऐसा क्यों बोले इजरायली मेयर?

इजरायल के हाइफा शहर में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। शहर के मेयर योना यहाव ने कहा कि अब स्कूल की किताबों में यह सुधार किया जा रहा है कि हाइफा को ब्रिटिश नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य से मुक्त कराया था।

इजरायल के हाइफा शहर में सोमवार को भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मेयर योना यहाव ने कहा कि शहर के स्कूलों की इतिहास की किताबों में सुधार किया जा रहा है ताकि यह दर्ज हो कि हाइफा को ब्रिटिश नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों ने ओटोमन साम्राज्य से आजाद कराया था।

haifa news

इजरायल के हाइफा शहर में सोमवार को भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। (फोटो सोर्स: iStock)

मेयर यहाव ने कहा, “मैं इस शहर में पैदा हुआ और पढ़ाई की। हमें हमेशा बताया गया कि ब्रिटिशों ने हाइफा को आजाद कराया, लेकिन ऐतिहासिक सोसाइटी ने शोध कर यह साफ किया कि असल में भारतीय सैनिकों ने हमें आजादी दिलाई।” उन्होंने समारोह में कहा, “अब हर स्कूल में यह पढ़ाया जाएगा कि हाइफ़ा को ब्रिटिश नहीं बल्कि भारतीयों ने मुक्त कराया था।”

End of Feed