बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या; मोहम्मद युनुस ने तोड़ी चुप्पी; हादी की मौत के बाद भड़की थी हिंसा

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद भीड़ ने भालुका में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने निंदा की और कहा कि 'नए बांग्लादेश' में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। हत्या और आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं। इतना ही नहीं हिंसक भीड़ ने ढाका के पास भालुका में एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने हिंदू युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या की निंदा की और कहा कि 'नए बांग्लादेश' में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Bangladesh Violence

बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या (फोटो साभार: AP)

युनुस सरकार ने कहा कि नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ढाका में एक बयान में कहा, ''हम एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई और हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस क्रूर अपराध में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

End of Feed