अगले आर्मी चीफ का फैसला लंदन से, इमरान खान बोले- हो रहा है तमाशा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 08:13 AM IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। लेकिन तीखे बोल के जरिए शरीफ बंधुओं पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हद की बात यह है कि अगले आर्मी चीफ के बारे में फैसला लंदन में लिया जा रहा है।

पाकिस्तान के अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का फैसला लंदन में किया जाएगा। पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधान मंत्री शाहबाज़ शरीफ जो अपने बड़े भाई नवाज़ शरीफ़ से मिलने के लिए ब्रिटेन में हैं। इमरान खान का कहना है कि लंदन में एक तमाशा हो रहा है। ऐसा कहीं नहीं होता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लंदन में हैं। बैठक का उद्देश्य क्या है? पाकिस्तान सेना प्रमुख चुनने के फैसले पर बातचीत हो रही है।देश के अहम फैसले विदेशों में और पाकिस्तान को पिछले 30 साल से लूटने वालों द्वारा लिए गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख ने कहा कि अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति का मानदंड "योग्यता" पर आधारित होना चाहिए।

imran khan

इमरान खान, पूर्व पीएम, पाकिस्तान

'जो योग्य हो उसे आर्मी चीफ बना दो'

End of Feed