NYC Mayoral Election: मां फिल्म निर्देशक, पिता गुजराती मूल के प्रोफेसर.. कौन हैं भारतीय मूल के जोहरान ममदानी, जिसने NYC मेयर चुनाव में मारी बाजी

NYC Mayor Elections 2025: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने जीत हासिल कर ली है। वे डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हैं और मौजूदा मेयर एरिक एडम्स व रिपब्लिकन प्रत्याशी कर्टिस स्लिवा से मुकाबला कर रहे हैं। उनकी संभावित जीत को डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

NYC Mayor Elections 2025: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव के रिजल्ट आज (05 नवंबर) सामने आ गए। जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो को हराया है। ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मिलेनियल और मुस्लिम मेयर बनने के लिए तैयार हैं।

mayor election   (1)

न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव के लिए जोहरान ममदानी हैं प्रबल उम्मीदवार।(फोटो सोर्स: एपी)

डिसीजन डेस्क मुख्यालय के अनुसार, ममदानी को 50.2 प्रतिशत वोट मिले यानी 782,403 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुओमो को 41.5 प्रतिशत वोट मिले यानी 646,951 वोट। ममदानी मेयर एरिक एडम्स की जगह लेंगे। ये भी कुओमो के पक्ष में थे और उन्हें वोट दिया था।

End of Feed