नए साल के जश्न में डूबी दुनिया, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में भव्य आतिशबाजी तो जापान में घंटियां बजाकर हुआ 2026 का स्वागत

Happy New Year 2026:दुनिया के कई देशों में 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जापान,उत्तर और दक्षिण कोरिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अलग-अलग परंपराओं और भव्य आयोजनों के साथ नए साल का स्वागत किया

दुनिया के कई देशों में 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अलग-अलग परंपराओं और भव्य आयोजनों के साथ नए साल का स्वागत किया।जहां न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, तो वहीं, जापान में आधी रात को मंदिरों की घंटियों की गूंज सुनाई दी। अलग-अलग देशों में नए साल का आगाज़ कहीं रोशनी और संगीत से किया गया। इस मौके पर लौग जमकर मजे कर रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नए साल का जश्न।

नए साल का जश्न।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आतिशबाजी के साथ नये साल 2026 का स्वागत

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में लोगों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची इमारत,स्काई टावर से आतिशबाजी कर 2026 का स्वागत किया। दक्षिण प्रशांत देशों ने सबसे पहले 2025 को विदाई दी। सत्रह लाख की आबादी वाले ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया। पांच मिनट के इस प्रदर्शन में 240 मीटर ऊंचे स्काई टावर की विभिन्न मंजिलों से जबरदस्त आतिशबाजी की गई। बारिश के अनुमान के कारण बुधवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में कुछ कार्यक्रम रद्द कर दिये गये।

ऑस्ट्रेलिया में बेहद भव्य अंदाज़ में 2026 का स्वागत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर न्यूजीलैंड के दो घंटे बाद 2026 का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया में नए साल 2026 का स्वागत बेहद भव्य अंदाज़ में किया गया। सिडनी में हार्बर ब्रिज और प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस के आसपास आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। इस नज़ारे को देखने के लिए लाखों लोग सड़कों, तटों और सार्वजनिक स्थलों पर जुटे और उल्लास के साथ नए साल की पहली घड़ी का जश्न मनाया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे।

End of Feed