यूक्रेन-रूस युद्ध में नया मोड़! कब्जे वाले शहर खेरसॉन से वापस जाएगी रूसी सेना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 9, 2022, 09:35 PM IST

रूस के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने रूस की सेना को यूक्रेनी शहर खेरसॉन से बाहर निकलने का आदेश दिया है। रूसी सेना कब्जा की गई एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी से बाहर जाएगी।

रूस की सेना को यूक्रेनी शहर खेरसॉन से बाहर निकलने का आदेश दिया गया है। फरवरी में आक्रमण शुरू होने के बाद से कब्जा की गई एकमात्र क्षेत्रीय राजधानी है। यूक्रेन में रूस के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि शहर में आपूर्ति बनाए रखना अब संभव नहीं है। वापसी का मतलब है कि रूसी सेना पूरी तरह से निप्रो नदी के पश्चिमी तट के क्षेत्र से बाहर निकल जाएगी।

Russian Army

रूसी सेना (तस्वीर-AP)

बीबीसी के मुताबकि जनरल सुरोविकिन ने वरिष्ठ सैन्य नेताओं की एक बैठक में कहा कि इन परिस्थितियों में, सबसे समझदार विकल्प डीनिप्रो नदी के किनारे एक बाधा रेखा के साथ रक्षा को व्यवस्थित करना है।

End of Feed