इजराइल ने रात भर ईरान को मिसाइलों से दहलाया, तेल डिपो में लगी भयंकर आग, कई लड़ाकू विमान भी तबाह

ईरानी सरकारी मीडिया ने तेल सुविधा पर हमले की पुष्टि की, जबकि एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में रात के आसमान में क्षितिज चमकता हुआ दिखाई दिया। इजरायल की सेना ने तेहरान के पूर्व और दक्षिण के इलाकों को हिला देने वाले नए हमलों की पुष्टि की, लेकिन लक्ष्यों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Iran-Israel War: ईरान पर इजराइल ने मिसाइल हमलों की बौछार कर दी है। शनिवार देर रात तेहरान में एक तेल डिपो के ऊपर आग की लपटें उठती दिखी जिससे ईरान युद्ध और भड़क उठा। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सप्ताह से चल रहे इस संघर्ष के अगले चरण के लिए कई बड़े हमलों का वादा किया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कुर्दों को ईरान युद्ध में शामिल करने की संभावना को खारिज कर दिया है। ट्रं ने कहा कि क्षेत्र में कुर्द लड़ाके ईरानी सरकार को गिराने के प्रयासों में सहायता करने के इच्छुक हैं, लेकिन उनकी भागीदारी से संघर्ष और अधिक जटिल हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि कुर्दों को शामिल किए बिना भी युद्ध काफी जटिल है।

Iran Israel war

ईरान पर भीषण हमला

ईरान के तेल डिपो पर हमला

ईरानी सरकारी मीडिया ने तेल सुविधा पर हमले की पुष्टि की, जबकि एसोसिएटेड प्रेस के वीडियो में रात के आसमान में क्षितिज चमकता हुआ दिखाई दिया। इजरायल की सेना ने तेहरान के पूर्व और दक्षिण के इलाकों को हिला देने वाले नए हमलों की पुष्टि की, लेकिन लक्ष्यों पर कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसा लगता है कि युद्ध में पहली बार किसी नागरिक औद्योगिक सुविधा को निशाना बनाया गया है। सरकारी मीडिया ने राजधानी और उत्तर में पड़ोसी प्रांतों को आपूर्ति करने वाली सुविधा पर अमेरिका और जायोनी शासन द्वारा हमले का आरोप लगाया।

End of Feed