अमेरिका के न्यूजर्सी में मस्जिद के बाहर इमाम की हत्या, हमलावर फरार: अधिकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 09:31 AM IST

एसेक्स काउंटी अभियोजक टेड स्टीफंस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इमाम हसन शरीफ सुबह लगभग छह बजे जब अपनी कार में थे तभी उन पर हमला किया गया और एक से अधिक गोली मारी गई। उन्होंने बताया कि शरीफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोपहर में उनकी मौत हो गई।

नेवार्क (अमेरिका) : अमेरिका के न्यूजर्सी में बुधवार को मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलवारों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि इमाम की हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि गोलीबारी की ये घटना मुस्लिम-विरोधी विचारधारा से प्रेरित होकर अंजाम दी गई थी। मामले में जांच जारी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

shooting

अमेरिका में इमाम की हत्या।

कार में थे तभी हमला हुआ

End of Feed