आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का नीदरलैंड ने किया समर्थन, जयशंकर से मुलाकात में पीएम स्कोफ का अहम बयान

वार्ता के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड के दृढ़ रुख के लिए प्रधानमंत्री स्कोफ के प्रति आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री के साथ अपनी बैठक के बारे में स्कोफ ने कहा, सबसे पहले, मैं पिछले महीने पहलगाम में हुए भीषण हमले के मद्देनजर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूं।

India-Netherlands Relations: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक स्कोफ ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। जयशंकर के साथ बैठक के बाद स्कोफ ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नीदरलैंड में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी को 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा करनी थी, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद यह यात्रा रद्द कर दी गई।

Jaishankar in Netherlands

नीदरलैंड्स में एस जयशंकर

जयशंकर ने प्रधानमंत्री स्कोफ के प्रति आभार जताया

वार्ता के दौरान जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ नीदरलैंड के दृढ़ रुख के लिए प्रधानमंत्री स्कोफ के प्रति आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री के साथ अपनी बैठक के बारे में स्कोफ ने कहा, सबसे पहले, मैं पिछले महीने पहलगाम में हुए भीषण हमले के मद्देनजर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, यह सभी पक्षों के लिए अच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हिंसा आगे नहीं बढ़ी। यह चर्चा व्यापार, नवीन प्रौद्योगिकी, कृषि और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नीदरलैंड और भारत के बीच दीर्घकालिक सहयोग से संबंधित रही। बदलती दुनिया में नीदरलैंड और भारत दोनों के लिए एक-दूसरे पर भरोसा करना महत्वपूर्ण है।

End of Feed