'को-पायलट का चरमपंथी संगठनों से जुड़ाव, Flydubai को हाईजैक करने की हुई कोशिश', नेतन्याहू का बड़ा दावा

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने Flydubai कॉकपिट हमले को लेकर दावा किया कि को-पायलट को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई थी। और जांच में उसके मकसद व पृष्ठभूमि की पड़ताल हो रही है।

Flydubai कॉकपिट हमले को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि 'को-पायलट को इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई थी। सऊदी अरब में उससे पूछताछ जारी है और जांच में उसके मकसद व पृष्ठभूमि की पड़ताल हो रही है।' नेतन्याहू ने कहा कि 'इजराइल जाने वाली 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) फ्लाइट में कल हुई हाईजैकिंग की कोशिश में शामिल को-पायलट से अभी पूछताछ की जा रही है, और शुरुआती जांच में चरमपंथी संगठनों से उसके जुड़ाव का पता चला है, हमलावर, यानी जिस को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया था, उससे अब पूछताछ की जा रही है।'

Benjamin Netanyahu on Flydubai Flight

नेतन्याहू ने Flydubai कॉकपिट हमले को लेकर किया दावा

नेतन्याहू ने कहा कि को-पायलट की निजी जानकारी से मिली शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उसे 'इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा' की ट्रेनिंग दी गई थी और वह आत्महत्या करने की सोच रहा था, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हमले के असली मकसद का अभी पता लगाया जा रहा है। यह बात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Fox News को दिए एक इंटरव्यू में फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की घटना की चल रही जांच के बारे में कही।

End of Feed